लगाए गंभीर आरोप, रवि शास्त्री ने उठाए रोहित शर्मा पर सवाल

सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा तीनों ही फॉर्मेट में कप्तान बन गए हैं। अपनी धाकड़ बैटिंग से इस खिलाड़ी ने सभी का दिल जीता है। उन्होंने दुनिया के हर कोने में रन बनाए हैं। वह हमेशा से ही अपनी आतिशी बैटिंग के लिए जाने जाते है। बता दे रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर शानदार शतक लगाया था। वहीं, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 3 डबल सेंचुरी हैं। रवी शास्त्री ने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा था कि, ‘मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा को ब्रेक की जरूरत है। जहां तक विराट की बात है तो उन्होंने पिछले करीब डेढ़ साल से सभी फॉर्मेट खेले हैं। रोहित की बात करें तो चोट के चलते उन्हें ब्रेक मिला है। वह साउथ अफ्रीका नहीं गए। ऑस्ट्रेलिया का आधा दौरा मिस किया।’

अगुवाई में टीम फेल साबित हुई

उन्होंने आगे कहा, ‘यह सिर्फ उन सीजन में शामिल है जहां टीम के तौर पर कुछ भी कारगर साबित नहीं हुआ। उनके पास अच्छा टीम कॉम्बिनेशन है, वे इस सीजन को अच्छे नोट पर खत्म करना चाहेंगे। इसके बाद उन्हें 10 दिन का ब्रेक मिलेगा, जो काफी है। इसके बाद वह इंग्लैंड रवाना होगे।’ आपकी जानकारी के लिए बता दे, आईपीएल में सबसे सफल माने जाने वाली टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन में सबसे असफल साबित हुई। पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम इस सीजन में प्वाइंट टेबल में सबसे नीचले स्थान पर रही। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम फेल साबित हुई।

भारतीय क्रिकेट नेतृत्व समूह में बदलाव के दौर से गुजर रहा है

आइपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा का एक अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में भी एक शानदार रिकार्ड है। उन्होंने अब तक 32 सीमित ओवरों के मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें से उन्होंने 26 जीते हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने निदहास ट्राफी और 2018 में एशिया कप और कई द्विपक्षीय सीरीजों में जीत हासिल की है। यहां तक कि आखिरी सीरीज में भारत ने उन्हीं की कप्तानी में न्यूजीलैंड का सफाया किया था।  रोहित शर्मा की पूर्णकालिक वनडे और टी20 कप्तान के रूप में नियुक्ति और अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम में उप-कप्तान के रूप में पदोन्नति से संकेत मिलता है कि भारतीय क्रिकेट नेतृत्व समूह में बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

+