संजय मिश्रा जो एक समय फिल्मों से दूर ढाबे पर बर्तन धोने लगे थे

संजय मिश्रा को उन कलाकारों में जाना जाता है जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है! जब वह पर्दे पर आते हैं तो वह अपनी अदाकारी के दम पर दिलों में राज करते हैं! संजय मिश्रा भी एक्टिंग के मामले में इतने ज्यादा धनी हैं कि उन्हें जो भी रोल दिया गया उन्होंने उस में जान डाल दी! मगर एक समय था जब संजय मिश्रा बॉलीवुड को छोड़ छाड़ कर ऋषिकेश में रहने चले गए थे! वहां पर वह पेट पालने के लिए एक छोटे से ढाबे पर चाय बनाते थे और बर्तन धोते थे!

संजय मिश्रा ने बताया कि उनका फिल्मी सफर ठीक-ठाक चल रहा था! बॉलीवुड में उनकी पहचान बन गई थी! मगर उसके बाद उनके साथ हादसा हो जाता है! उनका फिल्म इंडस्ट्री से मन उठ गया था!उन्होंने बताया कि उनके पिता की मौत हो जाती है! उन्हें सदमा लग जाता है! इसके बाद उनका काम करने का मन नहीं होता और उन्होंने बॉलीवुड से दूर जाने का सोच लिया! इसी बीच वह बॉलीवुड से दूर चले भी जाते हैं और उत्तराखंड ऋषिकेश में जाकर बस जाते हैं! उन्होंने बताया कि पेट पालने के लिए कुछ ना कुछ काम करना जरूरी था! इसलिए वह एक छोटे से ढाबे पर चाय बनाने का काम शुरू कर देते हैं!

इसके बाद उन्होंने बताया है कि रोहित शेट्टी उस समय मूवी बनाने को लेकर प्लानिंग कर रहे थे इसके लिए उन्होंने संजय मिश्रा के लिए भी एक किरदार लिखा था! जिसमें वह सिर्फ संजय मिश्रा को देखना चाहते थे! यह किरदार आपको जरूर याद होगा! जब संजय मिश्रा कहते हैं “ढोंडू जस्ट चिल “!

संजय मिश्रा ने बताया कि वह रोहित शेट्टी को मना नहीं कर पाए!और वह दोबारा मुंबई में आ गए! इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक किरदार मिले! फिल्म गोलमाल के किरदार के बाद संजय मिश्रा ने बुलंदियों की एक और ऊंचाई को छुआ! अभी तक उन्होंने काफी शानदार फिल्मों में काम किया है!

+